पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी
जौनपुर गौराबादशाहपुर थाना के पुलिस ने अपहृत किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने मु0अ0सं0 159/2026 धारा 137 (2) बीएनएस के तहत संबंधित अपहृता रिया यादव पुत्री स्व० चन्द्रभूषण यादव निवासी अमरा को बरामद किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) व क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई है। थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर गंगासागर मिश्र के नेतृत्व में उपनिरीक्षक वीरेन्द्र प्रसाद और महिला कांस्टेबल अन्तिमा सिंह की टीम ने इस मामले में सफलता प्राप्त की है। बरामदगी के बाद पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।