संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम, चोरी/लूट की घटनाओं के सफल अनावरण एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण मे एवं सहायक पुलिस अ आयुक्त रोहनियां के नेतृत्व में थाना मण्डुवाडीह पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0स0-20/2024 धारा 379/411/414 भादवि से सम्बन्धित वाछित अभियुक्तगण 1. विजय कुमार पटेल पुत्र दयाराम निवासी ग्राम चकिया निगतपुर थाना कछयों मिर्जापुर व 2. राजेश कुमार पुत्र राजे पाल निवासी ग्राम रसूलाबाद सुभाषनगर थाना असीवन उन्नाव को दिनांक 04.02.24 को समय 21.35 बजे एफसीआई गोदाम हेडगेवार नगर जाने वाले मार्ग के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 02 अदद मोटर साइकिल तथा अभियुक्तगण की निशांदेही पर चोरी की अन्य 02 मोटरसाइकिलों की बरामदगी की गयी। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मण्डुवाडीह पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।घटना का विवरण-दिनांक 02.02.24 को वादी मुकदमा श्री अशोक कुमार सिंह पुत्र श्री राजनाथ सिंह निवासी ग्राम अहिरान (चमाँव) पोस्ट चमाँव शिवपुर थाना शिवपुर वाराणसी ने वादी की मोटर साइकिल नं0 UP 65 AX 8770 रंग काला एफसीआई चौराहे के पास से चोरी हो जाने के सम्बन्ध मे लिखित प्रार्थना पत्र दिया, जिसके आधार पर थाना मंडुवाडीह में मु0अ0स0 20/2024 धारा 379 भादवि पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उ०नि० वेद प्रकाश यादव द्वारा संपादित की जा रही है। विवरण पूछताछ- पूछताछ करने पर अभियुक्तगणों ने बताया कि हम लोग मिलकर वाहनों की चोरी करते हैं तथा ग्राहक ढूंढ कर औने-पौने दाम में बेच देते हैं और मिले पैसों को आपस में बांटकर अपने शौक को पूरा करते हैं। हम दोनों ने मिलकर करीब 10 दिन पहले मंडुवाडीह में मोबाइल शाप के सामने से एक मोटरसाइकिल हीरो पैशन प्रो रंग काला रजि० संख्या UP65AX8770 को चुराए थे तथा दूसरी मोटरसाइकिल बजाज प्लैटिना रंग ब्लैक-रेड रजि० संख्या UP65DQ4228 को हमने महमूरगंज सिगरा से चुराया था। हमने इन दोनों मोटरसाइकिलों को व अन्य दो मोटरसाइकिलों के साथ कुल 04 मोटर साइकिल को यहीं डी०एल० डब्लू० की बाउंड्री के पास बेचने हेतु छिपाकर रखा हुआ था, जिसमें से आज हम लोग दो मोटरसाइकिल लेकर बेचने हेतु जा रहे थे तथा और दो मोटरसाइकिल यहीं सामने डी०एल० डब्लू० की बाउंड्री के पास झाड़ियों में छिपाकर रखे हैं, यह दोनो गाड़ियाँ हम लोग कहाँ से और कब चुराए थे हम लोगों को याद नहीं है, मौका देख कर इन वाहनों को बेचना चाहते थे कि आप लोगों ने हमे पकड लिया।गिरफ्तारी बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 भरत उपाध्याय,उ0नि0 प्रशान्त पाण्डेयउ0नि0 प्रशांत पाण्डेय,उ0नि0 अजय त्यागी,हे0का0 शक्ति सिंह यादव,का0 सूर्यभान सिंह,का0 बुद्धि सागर मिश्रा,का0 कृष्णानन्द थाना मण्डुवाडीह कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।