संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ विवेक राय
वाराणसी- पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 05.07.2023 को थाना राजातालाब पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर शाहशाहपुर के पास से मु0अ0स0 109/2023 धारा 363/366/376 भा0द0वि0 व 3/4 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त राम पाल विन्द पुत्र चौथी विन्द निवासी नरसड़ा थाना राजातालाब जनपद वाराणसी को गिरफ्तार कर अपहृता/पीड़िता को बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना राजातालाब पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 रविकान्त चौहान चौकी प्रभारी जक्खिनी,हे0का0 महेन्द्र कुमार पटेल,म0का0 किरन यादव थाना राजातालाब कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।