UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

उप निरीक्षक अंजू यादव ने किया मामले का निस्तारण

Updated on: 17 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी। आवेदिका / पीड़िता ने अपने साथ मारपीट गाली गलौज और बिजली सप्लाई काट देने के संबंध में एडिशनल डीसीपी महिला और अपराध ममता रानी चौधरी के कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई । आवेदीका / पीड़िता ने यह आरोप अपने विपक्षी संजय श्रीवास्तव पुत्र राधे मोहन श्रीवास्तव निवासी अर्दली बाजार थाना कैंट के ऊपर लगाया।मामले की जांच युवा दरोगा अंजू यादव को मिला । अंजू यादव ने मौके पर जाकर पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर कार्यवाही करते हुए मारपीट और गाली गलौज देने के संबंध में संबंधित थाने पर मुकदमा पंजीकृत करवाती हुई विपक्षियों के द्वारा बिजली के काटे गए कनेक्शन को पुनः जुड़वा गया । इस प्रकार से युवा दरोगा अंजू यादव के द्वारा बेहतर कार्य कर कर जनता के बीच पुलिस की एक अच्छी छवि प्रस्तुत किया गया ।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News