संबंधों का पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*मिर्जामुराद।* भिखीपुर(मिर्जामुराद) स्थित काशी इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मंगलवार को राज्य सरकार की योजना के अंतर्गत 264 छात्रों में टेबलेट वितरण किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष तथा वर्तमान गाजीपुर जिले के प्रभारी डॉ राकेश त्रिवेदी उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ सभी छात्र अपने विभाग अध्यक्ष के साथ आकर अपना टैबलेट प्राप्त किया।इसके पहले संस्थान के निदेशक डॉ.आशुतोष मिश्रा तथा उपनिदेशक डॉ. अशोक कुमार यादव द्वारा मुख्य अतिथि को अंग वस्त्र तथा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।टेबलेट वितरण के उपरांत मुख्य अतिथि द्वारा छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियां को समझने हेतु प्रेरित किया गया।इस अवसर पर डॉ.रुपेश सिंह, डीन एकेडमी डॉ. डीएम श्रीवास्तव, डॉ.पूजा गोप, डॉ.मनोज प्रजापति तथा विजय यादव उपस्थित रहे।