विवेक राय की खास रिपोर्ट
वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के वारण्टी /वांछित/ फरार अभियुक्तों की गिरफ़्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट के कुशल नेतृत्व में थाना शिवपुर पुलिस टीम द्वारा मु0नं0-46576/2023 सरकार बनाम विकास धारा 323/504/506 भादवि थाना शिवपुर वाराणसी से सम्बन्धित वारण्टी विकास कुशवाहा पुत्र रमेश कुशवाहा निवासी एस-1/17 चुप्पेपुर गिलट बाजार थाना शिवपुर वाराणसी को दिनांक 01.06.2023 को समय करीब 21.30 बजे वारण्टी के घर चुप्पेपुर गिलट बाजार से गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी सम्बन्ध में थाना शिवपुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 जितेन्द्र कुमार,का0 बाबादीन आजाद थाना शिवपुर कमिश्ररेट वाराणसी शामिल रहे।