UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*बूथ स्तर तक संगठन की मजबूती ,जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने की जिम्मेदारी

Updated on: 21 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*हरहुआ*। पंडित दीनदयाल उपाध्याय दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 भारतीय जनता पार्टी की हरहुआ क्षेत्र के देवनाथपुर स्थित काशी फ़्लोरा लान में बूथ स्तर तक संगठन की मजबूती ,जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के दायित्व बोध के साथ सम्पन्न हुआ।

      प्रशिक्षण में वक्ताओं ने सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों सहित कार्यकर्ताओ के दायित्व पर चर्चा करते हुए इसे गाँव-गाँव, घर-घर, जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी के प्रति सजग किया।चुनावी तैयारी,मतदाता सम्पर्क और प्रचार प्रसार पर विशेष जोर दिया गया। पार्टी कार्यकर्ता ही इस चुनौती को अपना नैतिक दायित्व समझकर पूरा करें ताकि लोगो मे पहचान व विश्वसनीयता कायम रहा सके।कार्यकर्ता ही सफलता की कुंजी है। भाजपा हरहुआ मण्डल के पदाधिकारियों ,कार्यकर्ताओं को जी जान से जुटने पर बल दिया। पहले दिन कुल छह सत्र और दूसरे दिन एक सत्र का सकुशल संचालन सम्पन्न हुआ।

       इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा नेता कपिलनारायन पांडेय,कार्यक्रम के संयोजक सुनीता सिंह,संजय सोनकर जिला महामंत्री,अखण्ड प्रताप सिंह जिला उपाध्यक्ष,हरहुआ भाजपा मंडल अध्यक्ष आशुतोष मिश्रा 'अजय' ने विचार व्यक्त किया। प्रमुख रूप से जिलामहामंत्री प्रधान संघ मधुवन यादव,धनंजय सरोज पूर्व मण्डल अध्यक्ष हरहुआ,महामन्त्री अनिल कुमार पांडेय,अरुणेंद्र सिंह,मनोज पटेल,अपरबल सिंह, अंशुमान सिंह,अरविंद कुमार,जय प्रकाश कुशवाहा, विजय पटेल, सुश्री पूजा सेठ, श्रीमती सपना कुमारी, श्रीमती सोनाली पांडेय,अनिल विश्वकर्मा,आशीष कुमार, अरुण तिवारी,पंकज मौर्य, मण्डल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण,क्षेत्रीय प्रधान गण प्रशिक्षण महाअभियान कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News