संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी -- चौकाघाट स्थित जिला कारागार में शुक्रवार को हर वर्षों की भांति इस वर्ष भी महिला बन्दियों को डायोसिस आफ वाराणसी के फादर कास्पर द्वारा गर्म शाल व कम्बल वितरित किया गया।इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वाराणसी के सचिव अपर जिला जज विजय कुमार विश्वकर्मा, जिला कारागार अधीक्षक आचार्य डॉक्टर उमेश सिंह, आयुक्त कार्यालय से प्रज्ञा सिंह व अन्य उप जेलर व जेल पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।