UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

विकास की योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र के घरों तक पहुंचाने का मकसद है संकल्प यात्रा। :हंसराज विश्वकर्मा

Updated on: 05 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यू

 

अतुल राय 

 

वाराणसी। रविवार को सेवापुरी विधानसभा के आराजी लाइन ब्लॉक के हरसोस गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत लाभार्थियों को आवास,घरौनी,आयुष्मान कार्ड और किसान सम्मान निधि का प्रमाण पत्र वितरण किया गया।जिसमें एमएलसी व जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि विकास की योजनाओं का लाभ समाज के पात्र गरीब के घर तक पहुंचाने का ही मकसद है यह विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम।नए वर्ष मे कल्याणकारी योजनाओं का लाभ गरीब के झोपड़ी में दिखने लगेगा।सभी को नव वर्ष मंगलमय व शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला मंत्री प्रवीण सिंह,छोटू मौर्य,वीरू सिंह,मंडल अध्यक्ष विक्रमादित्यपटेल,राजेन्द्र सिंह,अखिलेश पांडेय,राजू वर्मा व अजय विश्वकर्मा मौजूद रहे।सभी ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गई।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News