UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

सिल्वर लाइन वेलफेयर फाउंडेशन ने कराया विशाल भंडारा

Updated on: 07 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

अतुल राय 

 

वाराणसी कैथी मारकंडेय महादेव के प्रांगण में समाजसेवी संस्था सिल्वर लाइन वेलफेयर फाउंडेशन ने विशाल भंडारा का आयोजन किया इसी के साथ संस्था का शुभारंभ भी हुआ संस्था के संस्थापक आशीष मिश्रा ने कहा कि काशी में बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद लेकर समाज सेवा का कार्य संस्था द्वारा प्रारंभ किया गया है एक टीम बनाकर गांव-गांव गरीबों की सहायता करना हमारा लक्ष्य है क्षेत्र के समाजसेवी का समर्थन मिल रहा है संस्था का आगामी लक्ष्य वृद्ध आश्रम विधवा आश्रम में जाकर असहाय लोगों का सहयोग करना है कार्यक्रम का संचालन विनीत चौबे ने किया एवं इस मौके पर भाजपा नेता एडवोकेट प्रिंस चौबे,भाजपा युवा मोर्चा के विक्की सिंह संस्था के रामबालक पाण्डेय,नीरज दुबे,पीयूष मिश्रा,अभिनव मिश्रा,प्रतीक चौबे,सुनील मिश्रा,मनीष चौबे,मनोज मिश्रा,शिव शंकर पाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे|

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News