संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*हरहुआ* क्षेत्र के राजेश्वरी बालिका इंटर कॉलेज व एस आर प्लेटिनम इंग्लिश स्कूल में संविधान दिवस पर छात्र/छात्राओं ने निबंध प्रतियोगिता में भाग लेकर संविधान की विशेषता और निर्माण पर प्रकाश डाला l इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक कुलदीप ने संविधान निर्माण और उसकी विशेषता पर छात्रों के प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारा संविधान एक जीवंत और लिखित दस्तावेज है जो किसी देश की प्रशासनिक व्यवस्था को संचालित करता है l उक्त कार्यक्रम में संविधान दिवस के अवसर पर सभी छात्र-छात्राओं द्वारा संविधान के प्रस्तावना और प्रमुख बिंदुओं को जीवन में आत्मसात करने का शपथ लिया गया l
विद्यालय के प्रबंधक कौशलेंद्र नारायण सिंह ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय संविधान विश्व का सबसे बड़ा संविधान होने के साथ साथ अपनी अनेक विशेषताओं से परिपूर्ण है जिससे स्वस्थ लोकतांत्रिक वातावरण उत्पन्न किया जा सकता है l इस अवसर पर विद्यालय के सभी अध्यापक/ अध्यापिकाओ सहित उपस्थित छात्र -छात्राओं ने खुशहाल भारत के मजबूत संविधान को लेकर खुशियां मनाते रहे l छात्र -छात्राओं ने भारतीय संविधान आधारित नाटक, रोल प्ले ,गीत संगीत की बेहतर प्रस्तुति