पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी
जौनपुर खुटहन - थाना क्षेत्र के ग्राम सुइथाखुर्द में भूमि पैमाइश एवं पत्थर गाड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर एकपक्षीय कार्रवाई करने का आरोप लगाया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, आद्य प्रसाद चौहान, चंद्रशेखर चौहान, संतोष चौहान एवं श्यामनारायण चौहान निवासी ग्राम सुइथाखुर्द का आरोप है कि विपक्षी पक्ष के उमाशंकर चौहान, विजय शंकर चौहान, कमलेश चौहान, अमरनाथ चौहान, रंजीत चौहान एवं विकास चौहान द्वारा लेखपाल की मौजूदगी में 20 से 25 लोगों को बुलाकर उनके खेत में जबरन पत्थर गड़वाए जा रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो पहले से मौजूद लोगों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।आरोप है कि मारपीट की घटना में कई लोगों को चोटें आईं। पीड़ित पक्ष का कहना है कि मामले की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन थाना खुटहन में उनकी शिकायत पर निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ितों ने आरोप लगाया कि थाना अध्यक्ष द्वारा प्रभाव में आकर एकपक्षीय कार्रवाई की गई, जिससे उन्हें न्याय नहीं मिल सका।वहीं, मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। पीड़ित पक्ष ने उच्चाधिकारियों से घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई तथा दोनों पक्षों की भूमिका की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।