संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी -- समाजवादी पार्टी कार्यालय बाजार में शुक्रवार को ज्योति राव गोविंद राव फुले जी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। जिसमें समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी आगमन के मद्देनजर सुबह से ही पार्टी कार्यालय अर्दली बाजार पुलिस प्रशासन द्वारा छावनी में तब्दील कर दिया गया था। फिर भी कार्यकर्ताओं ने ज्योतिराव फुले को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनकी जयंती मनाया। अध्यक्षता कर रहे सुजीत यादव लक्कड़ ने कहा कि जिस तरह से कार्यालय पर पुलिस छावनी में तब्दील कर हमारे कार्यकर्ताओं को डराने का काम किया जा रहा है। वह गलत एवं अलोकतांत्रिक है। हम समाजवादी डरने वाले नहीं है। ज्योतिराव फुले का मानना था की समाज में सभी को शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार होना चाहिए। विशेष रूप से महिलाओं व दलितों को। जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने कहा कि ज्योतिराव फुले जिन्हें ज्योतिबा फुले के नाम से भी जाना जाता है। वह एक महान समाज सुधारक, विचारक और लेखक थे। जिन्होंने महिलाओं की शिक्षा और दलितों के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुजीत यादव ने संचालन जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू ने किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से हरीश मिश्रा, पूजा यादव, दीपचन्द्र गुप्ता, उमेश प्रधान, भीष्म नारायण सिंह, अखिलेश यादव, सुजीत पाण्डेय, शमशेर, राजेंद्र प्रसाद, रामकुमार यादव, पुतुल यादव, मनोज यादव, रवि यदुवंशी, धर्मवीर पटेल, डी के मौर्य, सचिन प्रजापति, सतीश यादव, शिव प्रसाद गौतम, बाबूलाल सेठ, लव कुश पगड़ी, आनंद यादव, रवीनेश रोशन, अयाज खान, विनोद शुक्ला आदि लोगों ने अपने विचार