पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज ब्यूरो चीफ अतुल सोनी वाराणसी
चोलापुर थाना क्षेत्र के गोसाईपुर पुलिस चौकी अंतर्गत भटौली गांव में बुधवार को मिट्टी की दीवार गिरने से दो भाइयों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार किसी किसान की मजदूरी के तौर पर कार्य कर रहे दोनों भाई धान की रोपाई के लिए धान की पौधा लेकर बाइक से जा रहे थे, उसी दौरान अचानक हादसे का शिकार हो गए। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। जानकारी के बाबत घटना स्थल पर एसीपी विजय प्रताप सिंह,एस ओ योगेन्द्र प्रसाद फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया। वहीं अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। भटौली गांव निवासी संतोष कुमार के चार बेटे है। और एक बेटी है जिसमें से दो बेटे का एक साथ मृत्यु हो गया दो छोटे भाई अभी पढ़ाई कर रहे हैं एक छोटी बहन भी साथ में पढ़ रही है मृतक आदित्य कुमार (17वर्ष) और अंकित कुमार (16 वर्ष) बाइक से धान का पौधा लेकर रोपाई के लिए खेत पर जा रहे थे। बीच रास्ते दिलीप कुमार पुत्र तेजू राम के कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिर पड़ी। इससे बाइक सवार दोनों भाई मलबे में दब गए। दीवार गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। मिट्टी के मलबे के नीचे दबे दोनों भाइयों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
दो सगे भाई का जान जाने के बाद परिवार वालों को मिला मुआवजा*
चोलापुर थाना क्षेत्र की गोसाई पुर अंतर्गत भेठोली गांव के निवासी संतोष कुमार गौतम बड़े बेटे आदित्य कुमार गौतम उम्र 17 वर्ष छोटे बेटे अंकित कुमार गौतम उम्र 16 वर्ष की मिट्टी की दीवार गिरने से मृत्यु हो गई थी मृत्यु की घटना को मुख्यमंत्री द्वारा संवेदना व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को तत्काल राहत पहुंचाने के लिए निर्देश दिए गए इस क्रम में अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व वंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि परिवार को आपदा मोचक निधि से आठ लाख रुपए का धनराशि पीड़ित परिवार को प्रदान किया गया