पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी
शाहगंज। सामाजिक सरोकार की दिशा में जेसीआई शाहगंज सिटी द्वारा रविवार को राहत निःशुल्क कंबल वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। भीषण ठंड को देखते हुए जरूरतमंदों को कंबल वितरित कर संस्था ने मानवता और सेवा भाव का परिचय दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल, जनपद जौनपुर के अध्यक्ष माननीय श्री दिनेश टंडन जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में JCI ज़ोन-3 के पूर्व अध्यक्ष आदरणीय श्री राधेरमण जायसवाल जी उपस्थित रहे। इसके अलावा जेसीआई शाहगंज सिटी के सभी पूर्व अध्यक्ष भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।कार्यक्रम में जेसीआई शाहगंज सिटी की ओपीपी मैम दीपा सेठ जी एवं प्रदीप जायसवाल जी की विशेष उपस्थिति रही। अतिथियों ने कंबल वितरण कर जरूरतमंदों को ठंड से राहत प्रदान की। यह कार्यक्रम 04 जनवरी 2026 को गांधी नगर, कलेक्ट्रेटरगंज, शाहगंज में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जेसीआई अध्यक्ष जेएफएम विवेक सोनी ने की। इस अवसर पर सचिव जेसी रवि अग्रहरी, सह-कार्यक्रम संयोजक जेसी नवीन मोदनवाल, जेसी वीरेन्द्र जायसवाल, कार्यक्रम संयोजक जेसी उज्ज्वल सेठ सहित संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।