UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

पीएचसी हरहुआ सीएचसी पुआरी कला ओपीडी में रोगियों में इजाफा

Updated on: 17 April, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ बताइए

 

वाराणसी। मौसम में लगातार तेज धूप,ठंड उतार -चढ़ाव से पीएचसी हरहुआ के ओपीडी में इजाफा हुआ है। 176नए मरीजों के साथ 226रोगियों का उपचार किया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी हरहुआ डॉ0 सन्तोष कुमार के अनुसार इन दिनों वायरल के चलते सर्दी,बुखार,खांसी,दर्दसे जुड़े रोगी अधिक हैं। पुआरी कला सीएचसी चिकित्सक डॉ0 मनीषा श्रीवास्तव के अनुसार ओपीडी में 155 मरीज आये।तेज धूप व ठंड से सर्दी,बुखार खांसी से जुड़े मरीजों की संख्या बढ़ी है।पीएचसी हरहुआ चिकित्सक डॉ0 राजकुमार,डॉ0 नन्द आसरे,डॉ0 मनु चतुर्वेदी,सतीश कुमार गुप्ता (स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी) बीपीएम बसंतलाल श्रीवास्तव,नदीम अली,लैब टेक्नीशियन,वार्ड ब्याय व स्टाफ नर्स की सेवाएं अनवरत चल रही है। वहीं चिकित्सक स्टाफ की कमी से मरीजों को काफी परेशान होना पड़ रहा है।सीएचसी पुआरी कला में अकेले डॉक्टर मरीज देख रहे हैं। 11 मरीज भर्ती हैं वहीं पीएचसी हरहुआ में 2मरीज को आयरन सुक्रोज व 3 प्रसव के भर्ती हैं।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News