संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी -- बनारस टूरिस्ट ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन व बनारस टूरिज्म संगठन की संयुक्त बैठक का आयोजन रविवार को पीसीएफ प्लाजा नदेसर स्थित कैम्प कार्यालय पर किया गया। बैठक में प्रवक्ता शशि प्रताप सिंह ने बताया कि विगत दिनों बिहार ट्रांसपोर्ट कमिश्नर व परिवहन सचिव से अपनी समस्याओं को लेकर मिलने का समय मांगा गया था। किन्तु उनके तरफ़ से 02 सितंबर 2025 का समय मिला है। वाराणसी से पांच सदस्यीय टीम विनोद सिंह के नेतृत्व में बस और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारी गण पटना बिहार जाएंगे।पटना जाने वाली टीम में विनोद सिंह,माया सिंह, हर्षवर्धन सिंह,पिंटू श्रीवास्तव,रजनीश दूबे व आनन्द सिंह के नाम शामिल हैं।बैठक में प्रमुख रूप से अध्यक्ष- राकेश कुमार सिंह, महामंत्री- प्रकाश जायसवाल, बीटीए अध्यक्ष- रजनीश दुबे, विनोद सिंह, माया सिंह, हर्षवर्धन सिंह, प्रवीण श्रीवास्तव पिंटू, आनंद सिंह, अहमद भाई बच्चा सिंह, सुधीर सिंह,रतनदीप जायसवाल एवं समस्त पर्यटक वाहन स्वामी उपस्थित रहे