पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता आशुतोष मिश्रा
वाराणसी। आज 13 जून को यानी पुरुषोत्तम मास एवं मासिक शिवरात्रि के पावन अवसर पर दैनिक परफेक्ट मिशन के कार्यकारी संपादक एवं पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष श्री घनश्याम पाठक ने प्रसिद्ध मारकंडेय महादेव धाम पहुंच कर भगवान शिव के श्रीचरणों में श्रद्धापूर्वक माथा टेक कर जलाभिषेक किया तथा विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।मासिक शिवरात्रि के अवसर पर धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी। श्री पाठक ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि,शांति और जनकल्याण की कामना की। दर्शन-पूजन के दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं से भी मुलाकात की तथा धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। दर्शन एवं पूजन कार्यक्रम के उपरांत मारकंडेय महादेव धाम के प्रबंधक/अध्यक्ष एवं विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री बजरंग गिरी महाराज जी ने अपने कार्यालय में श्री घनश्याम पाठक का स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने अंगवस्त्र भेंट कर श्री पाठक को सम्मानित किया तथा उनके सामाजिक, पत्रकारिता एवं जनसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। दर्शन पूजन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्री पाठक जी की धर्मपत्नी पुष्पा पाठक "अंजलि"प्रिय पुत्र अक्षय श्याम पाठक "प्रीत" के साथ पत्रकार प्रिंसिपल वाराणसी के वरिष्ठ मेंबर श्री अमित कुमार दुबे,जनाब लईक आफताब के साथ मैं भी मौजूद रहा।