UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*होली मिलन समाज में एकजुटता का माहौल बनाकर जोड़ने का कार्य करता है।*

Updated on: 28 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*हरहुआ।* होली मिलन समाज मे एकजुटता का माहौल बनाकर जोड़ने का कार्य करता है। कायस्थ समाज पूरे देश मे एकजुट हो रहे हैं जो एक शुभ संकेत है।

  उक्त बातें अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, वाराणसी, के तत्वावधान में रविवार को काजी सराय, हरहुआ स्थित गोकुल धाम में होली मिलन समारोह के मुख्य अथिति अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय सरंक्षक एवम वरिष्ठ भाजपा नेता महेश चंद्र श्रीवास्तव ने व्यक्त की।

 अतिविशिष्ट अतिथियों में बीएचयू के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अनिल श्रीवास्तव, कैट विधायक सौरभ श्रीवास्तव, भाजपा, भारत एक्सप्रेस के पूर्वांचल संपादक स्नेह रंजन , कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष डा० मुकेश श्रीवास्तव‌ प्रदेश अध्यक्ष ड्रा0 इन्द्रेसन श्रीवास्तव शामिल रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा चित्रगुप्त के चित्र पर माल्यार्पण व स्तुति बंदना कर हुआ। आकर्षण रंगारंग कार्यक्रम जिसमें 'भगवान शिव का होली खेलें मशानें में' तथा 'राधा-कृष्ण की होली' प्रमुख रूप से रहा।

   कार्यक्रम में भागीदारी करनें वाले सभी लोगों नें एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की एक दूसरे को बधाइयाँ दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनूप कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट ने किया। 

जिला इकाई द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया गया।

     इस अवसर पर मुकेश श्रीवास्तव ,अनिल श्रीवास्तव, अमन श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, रमन श्रीवास्तव, रजनीकांत श्रीवास्तव , निंदिया श्रीवास्तव, काजल श्रीवास्तव, स्नेहा श्रीवास्तव सहित कई लोग उपस्थित रहे। 

 गोकुल धाम के अधिष्ठाता राजेश माली ,स्नेह रंजन ,नवीन श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया। कुशल संचालन प्रदेश संगठन मंत्री शैलेन्द्र श्रीवास्तव (मुन्ना) ने किया

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News