UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

बाउंड्री वाल तोड़ जमीन कब्जा के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों से सात के खिलाफ मुकदमा किया दर्ज*

Updated on: 28 July, 2026

पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी*

 

शाहगंज / जौनपुर कोतवाली क्षेत्र के प्रयागराज मार्ग स्थित पटखौली पूरेआजम गांव में विधायक रमेश सिंह पर जमीन कब्जा करने का पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया था। मामले में कुल सात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया।मालूम रहे 14 सितम्बर को जेसीबी लगा बाउंड्री वाल तोड़ भूमि पर कब्जे करने कर नई दिवाल खड़ा कर लिया गया था। इस दौरान दोनों पक्षों के मारपीट हुई थी। पुलिस ने थाने ले जाकर शाम तक बैठां रखा। इसी बीच पीड़ित की भूमि पर कब्जा करके बाउंड्रीवाल खड़ा कर दिया गया।

पीड़ित सैय्यद अकबर काज़मी ने विधायक समेत कई लोगों पर कब्जा करने का आरोप लगाया था। फिलहाल मामला दर्ज कर जांच कि जा रही है।डायल 112 के उपनिरीक्षक की तहरीर पर कोतवाली मे गुरुवार की देर शाम दोनों पक्षों से सात लोगों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।जिसमे मो फैजान, सचिन सिंह, अभिषेक उर्फ शुभम सिंह, शोले सिंह, अकबर काजमी , खालिद काजमी, मोहम्मद काजमी पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

वहीं मारपीट के बाद कब्जा करके बनाई गई बाउंड्री वाल तोड़ी गई। बाउंड्री वाल तोड़ने के आरोप में पीड़ित पक्ष अकबर काजमी, खालिद काजमी और मोहम्मद काजमी पर भी मामला दर्ज हुआ।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News