UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

 वीडीए प्रवर्तन टीम ने भेलूपुर में हो रहे अवैध निर्माण को किया सील

Updated on: 28 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग के निर्देशानुसार जनपद में किये जा रहे अवैध निर्माण के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में गुरुवार को प्राधिकरण जोन-04 के अन्तर्गत वार्ड भेलूपुर के बृजकिशोर अग्रवाल पुत्र ओम कुमार अग्रवाल द्वारा भवन संख्या बी-2/247-ए मदैनी वार्ड- भेलूपुर वाराणसी में बिना मानचित्र स्वीकृत कराये लगभग 20× 80 के क्षेत्रफल में पूर्व निर्मित भवन को ध्वस्त कर भूतल पर लगभग 20×30 फुट के क्षेत्रफल में निर्माण कार्य कराया जा रहा था। उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 की सुसंगत धारा 27, 28(1),28(2) के अंतर्गत 20×80 फुट के क्षेत्रफल में क्षेत्रफल में जी+4 तलो का निर्माण पूर्ण कर फिनिशिंग आदि का कार्य किए जाने पर वीडीए प्रवर्तन टीम04 ने गुरुवार को सील कर पुलिस अभिरक्षा में सौंप दिया। प्रवर्तन टीम में जोनल अधिकारी प्रमोद कुमार तिवारी,अवर अभियन्ता आरके सिंह व अन्य वीडीए कर्मी और क्षेत्रीय थाने की पुलिस मौजूद रही।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News