UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*रामनगर पंचवटी से लंका मार्ग बदहाल, कैसे होगी रामलीला* 

Updated on: 28 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

रामनगर- जिस रास्ते पर चलकर होना है। विश्व प्रसिद्ध रामलीला का मंचन,उस रास्ते का है ये बुरा हाल संबंधित विभाग अधिकारी कर्मचारी सब मस्त जितेंद्र कुमार यादव,,पूर्व रामनगर ने जताया विरोध भारी वाहनों के चलने वाले इस मार्ग पर गड्डों के बनने से छोटे वाहनों का चलना मोहाल हो गया है,इस दौरान हुई बरसात ने गड्डों में पानी भरने से आवागमन ठहर सा गया है,पानी के चलते सड़क से आने जाने वाले अंदाज नहीं लगा पाते और अक्सर इन गड्डों गिरकर चोटिल हो जाते है,वहीं अब रामनगर शहरी क्षेत्र में सुबह नो एंट्री चालू हो जाने के बाद भारी वाहनों को पीएसी से मोड़कर दुर्गा मंदिर पंचवटी और लंका होते होते हुए विश्वसुंदरी पुल और औद्योगिक क्षेत्र की तरफ निकाल दिया जाता है बिहार से छोटे बड़े वाहन इसी रास्ते आती है लगता है लंबा जाम।दरअसल मार्ग क्षतिग्रस्त होने से आये दिन दुर्घटनाएं होती रहती है और हर समय दुर्घटना होने की की संभावना बनी रहती है व छोटी गाड़ी अक्सर पलट जाया करते है,जिससे आवागमन बाधित हो जाता है। दो दिन बाद रामनगर की विश्व प्रसिद्व रामलीला पंचवटी एवं लंका मैदान तरफ शुरू होने वाली है। सुपर्णखा नक्कटैया से लेकर श्रीराम के अयोध्या वापसी तक की लीला का मंचन इसी क्षेत्र में होता है। लीला देखने प्रतिदिन भारी भीड़ जुटती है। यहीं हाल रहा तो क्षतिग्रस्त सड़क लोगों को भारी सिरदर्द दे सकती है। एक महीना पहले खबर चलने के बाद रोड पर गिट्टी डालकर कोरमा पूरा कर दिया गया था फिर वही हाल हो गया सड़क और धस गई है जितेन्द्र यादव पूर्व सभासद प्र, मुन्ना खान, नरेश यादव, पिंटू यादव सत्यजीत विश्वकर्मा, राजेंद्र यादव, बृजेश यादव मोनू सोनकर बनारसी यादव, महानंद मौर्या इत्यादि।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News