संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वारानसी अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था श्री एस. चन्नप्पा द्वारा श्रावण माह के द्वितीय सोमवार के दृष्टिगत श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर के आस-पास के क्षेत्रों रास्तों व गलियों का भ्रमण कर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन व भीड़ नियंत्रण हेतु की गई तैयारियों का निरीक्षण कर सम्बन्धित अधिकारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । निरीक्षण के दौरान पुलिस उपायुक्त सुरक्षा श्री सूर्यकान्त त्रिपाठी, पुलिस उपायुक्त काशी जोन श्री गौरव बंशवाल, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन सुश्री नीतू व सम्बन्धित सहायक पुलिस आयुक्त एवं थाना प्रभारी उपस्थित रहे ।*