UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

विधायक त्रिभुवन राम के नेतृत्व में ‘वडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा’ के सेवा यात्रियों का हुआ भव्य स्वागत

Updated on: 08 October, 2026

बंधता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

वाराणसी। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित ‘वडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा’ के सेवा यात्रियों का अजगरा विधानसभा क्षेत्र के बाबतपुर स्थित चंद्रिका माता मंदिर के समीप विधायक त्रिभुवन राम के नेतृत्व में आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। सेवा यात्रियों के पहुंचने पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए यात्रा के प्रति अपनी सहभागिता एवं समर्थन व्यक्त किया।

 

इस अवसर पर विधायक त्रिभुवन राम ने सेवा यात्रियों से संवाद किया तथा यात्रा के उद्देश्यों एवं सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जनसेवा की भावना को समाज तक पहुंचाने पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सेवा, समर्पण और संगठनात्मक सहभागिता के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचकर जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाना अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।

 

स्वागत कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ भी आत्मीय संवाद हुआ। इस दौरान संगठन को मजबूत करने, सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने तथा जनसेवा की भावना को निरंतर आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।

 

कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष राम प्रकाश सिंह ‘वीरू’, जिला प्रतिनिधि विनोद सिंह, मोहन बाबू, डीके सिंह, हीरू सिंह, ग्राम प्रधान बिपिन सिंह एवं सूरज चौधरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

 

सेवा यात्रियों के स्वागत के दौरान क्षेत्र में उत्साह का वातावरण रहा। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सेवा, समर्पण एवं संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक सहभागिता और जनसेवा के कार्यों को निरंतर गति देने का संदेश भी दिया गया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News