UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*पुलिस फोर्स के साथ संवेदनशील / अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु किया गया फ्लैग मार्च*

Updated on: 23 July, 2026

विनोद यति की खास रिपोर्ट

 

 

वाराणसी- आगामी नगर निकाय निर्वाचन-2023 को निष्पक्ष, भयमुक्त, सकुशल व शान्तिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत श्री एस. चन्नप्पा अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था कमिश्नरेट वाराणसी व श्री आर ( एस ) गौतम पुलिस उपायुक्त काशी- जोन, वाराणसी द्वारा अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन, सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली, प्रभारी निरीक्षक आदमपुर सहित अर्धसैनिक बल व पुलिस फोर्स मय दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ थाना आदमपुर क्षेत्र के पीलीकोठी तिराहा, हनुमान फाटक, छित्तनपुरा, ओमकालेश्वर, कोयला बाजार, मच्छोदरी, मुकीमगंज आदि व मुख्य चौराहों, बाजारों तथा संवेदनशील/ अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च / भ्रमण किया गया। श्री आर0एस0 गौतम पुलिस उपायुक्त काशी- जोन, वाराणसी द्वारा फ्लैग मार्च के दौरान क्षेत्रीय आम जनमानस को लाउडहेलर के माध्यम से निर्देशित / सूचित किया गया कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, क्योंकि यह लोकतंत्र का महापर्व है। अगर कोई व्यक्ति अपने पक्ष में मतदान करने के लिए डराता है या कोई शराब, पैसों व अन्य वस्तु/ सामाग्री का प्रलोभन देता है अथवा किसी भी प्रकार की अफवाह व उन्माद फैलाने वालों, चुनाव को गलत तरीके से प्रभावित करने वालों के बारे में तत्काल 112 नम्बर अथवा संबंधित थाना प्रभारी को सूचित करें। यदि किसी प्रत्याशी, समर्थक या व्यक्ति द्वारा आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया जाता अथवा अशांति फैलाने का प्रयास किया जाता है तो उनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। पुलिस प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। सम्बन्धित थानाप्रभारी को निर्देश दिये गये कि संवेदनशील मतदान केन्द्र का लगातार भ्रमण करते रहे जिससे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन न हो सके तथा आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालो के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की जाये। जनता से आपसी सदभाव/शांति एवं सौहार्द बनाये रखने की अपील की गयी तथा सोशल मीडिया के दुरुपयोग एवं अफवाहों के सम्बन्ध में भी लोगो को सचेत / जागरुक किया गया है। फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य यह था कि जनता में सुरक्षा भाव पैदा हो। इसलिए अर्धसैनिक बल व पुलिस फोर्स को पब्लिक के बीच में घुमाया जाए जिससे जनता में पुलिस के प्रति विश्वास भाव पैदा हो ताकि लोग उत्साह के साथ भयमुक्त होकर व बिना पक्षपात के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News