UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

भोपाल के महुआ महोत्सव उत्तर प्रदेश के गोंड आदिवासी का शैला नृत्य का रंगारंग प्रस्तुति*

Updated on: 13 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*हरहुआ* हरहुआ ब्लाक क्षेत्र के गनेशपुर स्थित जन जातीय शोध संस्थान द्वारा। मध्य प्रदेश जनजाति संग्रहालय के 13वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य आयोजित राष्ट्रीय महुआ महोत्सव में उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार की ओर से उत्तर प्रदेश के गोंड आदिवासी की शैला नृत्य दल का प्रतिनिधि जनजातीय शोध एवं विकास संस्थान, वाराणसी उत्तर प्रदेश के सचिव/ प्रबंधक डॉ. बृजभान मरावी के नेतृत्व में 13 सदस्यों के दलों ने प्रतिभाग किया l राष्ट्रीय महुआ महोत्सव अवसर पर उ. प्र. मौसम पर आधारित धान की खेती को शैला नृत्य-गीत के माध्यम से रंगारंग प्रस्तुतीकर भोपाल वाशियों को अपनी ओर आकर्षित किया,और उत्तर प्रदेश का नाम राष्ट्रीय नाम रोशन किया l

 दल का नेतृत्व कर रहे डॉ. बृजभान मरावी ने बताया जनजातीय शोध एवं विकास संस्थान, वाराणसी के माध्यम से शैला नृत्य को राष्ट्रीय स्तर पर पुनर्जीवन व पहचान का का कार्य पिछले कई वर्षों से किया जा रहा हैl इसी कड़ी में उक्त नृत्य को देश के कई राज्यों में प्रस्तुति उत्तर प्रदेश गोंड जनजाति के सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती प्रदान किया जा रहा है l साथ ही साथ कलाकारों को सम्मान एवं पेंशन दिलाने का कार्य भी इनके द्वारा किया जा रहा हैं।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News