UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*नवरात्रि के पांचवे दिन कुष्मांडा देवी के दर्शन के लिये लगी रही भारी भीड़*

Updated on: 17 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*वाराणसी।* दुर्गाकुंड स्थित मां शैलपुत्री के स्वरूप मां कुष्मांडा देवी के मंदिर में शनिवार को नवरात्रि के पांचवे दिन भक्तों की भारी भीड़ लगी रही।मंदिर के बाहर से महिला व पुरुषों की अलग-अलग लम्बी लाइन लगी रही और भोर से भक्त मां की दर्शन पाने के लिये कतार में खड़े रहे।वही मंदिर के पंडित महंत सत्य प्रकाश दुबे ने बताया कि भक्तगण मां के दर्शन के लिए भोर से लाइन लगाकर लग जाते है।वही मंदिर परिसर में साफ-सफाई के साथ-साथ भक्तों का विशेष ध्यान दिया जाता है।वही मंदिर के पंडित ऋषभ दुबे द्वारा मां का भव्य सिंगार किया जाता है।पंडित ऋषभ दुबे ने बताया कि मां सभी भक्तों की मनोकामना पूरी करती है।इस मान-विधान के तहत दर्शन-पूजन के लिये भक्तों की आस्था का समंदर यहां उमड़ा रहता है।वही सुरक्षा को देखते हुए मंदिर के अंदर व बाहर पुलिस फोर्स काफी संख्या में तैनात रहती है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News