संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज
वाराणसी ।। सीपी वाराणसी के द्वारा अपराधियों के धर पकड के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष ईश्वर दयाल दुबे के नेतृत्व में चोलापुर पुलिस ने चंदापुर चौकी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर फूट पेट्रोलिंग किया।इस दौरान पुलिस ने स्थानीय लोगो व्यापारियों से वार्ता कर सुरक्षा का एहसास दिलाया । पुलिस ने इस दौरान 2 पहिया और 4 पहिया वाहनों को चेक किया।गस्त और चेकिन अभियान में चौकी प्रभारी के,अलावा उप निरीक्षक विवेक सिंह,हेड कांस्टेबल श्रीकांत यादव,रूबेश सिंह,कांस्टेबल देवी प्रसाद सिंह,नवजीत,महिला कांस्टेबल आदि रहे।