UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

संदिग्ध परिस्थितियों में दुकान में लगी आग,लाखो का सामान जलकर राख

Updated on: 23 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

अलीम हाशमी की रिपोर्ट 

 

 

चहनिया चन्दौली बलुआ थाना क्षेत्र के जगरनाथपुर में बिनोद यादव के किराना के थोक दुकान में सोमवार की देर रात्रि को संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लगने से सब सामान जलकर राख हो गया । भोर में दुकान में आग की लपटे देख लोग शोर मचाने लगे । फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया । किन्तु तब तक सब सामान जलकर राख हो गया । करीब ढाई लाख नकदी सहित 20 लाख का सामान जलकर राख हो गया । 

             हांडा भुपौली के रहने वाले बिनोद यादव ,मनोज यादव चहनियां जगरनाथपुर में मकान बनवाकर कई वर्ष से अपने मकान में थोक किराना का दुकान चल रहे है । सोमवार की रात्रि में परिजन बगल में निजी मकान में सोने चले गये । देर रात को अज्ञात कारणों से दुकान में आग लग गयी । आग से धीरे धीरे पूरा सामान जल गया । आग इतनी भीषण थी कि छत भी चटक गया । भोर में शौच करने के लिए उठा एक ब्यक्ति ने आग देख शोर मचाने लगा । ग्रामीणों द्वारा फायर ब्रिगेड को सूचना दिया । मौके पर पहुचकर फायर ब्रिगेड के कर्मियों व ग्रामीणों की अथक प्रयास से शटर तोड़ा गया । फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने आग पर काबू पाया । किन्तु तब तक सब सामान जलकर राख हो गया । आग नीचे अंडर ग्राउंड में रखे सामानों तक पहुचता ग्रामीणों ने सब सामान दूसरे जगह शिफ्ट करा दिया । करीब ढाई लाख नकदी सहित 20 लाख का सामान जल गया । सब खाता बही भी जल गया । दुकानदार ने बताया कि दो दिन पहले ही माल भरा गया था ।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News