मुर्दहा चौकी प्रभारी संध्या जायसवाल की सक्रियता से, खाली हाथ भागे शातिर
दुकानदार की सूचना पर पहुंचे बैंक अधिकारी व पुलिस, जांच तेज
पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ उप संपादक अतुल सोनी*
वाराणसी/चोलापुर थाना क्षेत्र के मुर्दहा पुलिस चौकी अंतर्गत आयर बाजार स्थित जिला सहकारी बैंक में बीती रात अज्ञात चोरों ने दुस्साहसिक तरीके से सेंधमारी कर चोरी का असफल प्रयास किया। चोर बैंक के पिछले हिस्से में सीढ़ी लगाकर बाउंड्री वॉल फांदकर अंदर घुसे और गलियारे के लोहे के दरवाजे को गैस कटर से काट दिया, हालांकि वे किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने में नाकाम रहे।
*दुकानदार ने देखा कटा हुआ दरवाजा*
घटना की जानकारी सोमवार सुबह तब हुई जब पास स्थित 'गायत्री पूजन सामग्री एवं पतंजलि स्टोर' के संचालक दीपक सिंह दुकान की तरफ गए। उन्होंने बैंक की गली का दरवाजा खुला और गैस कटर से कटा हुआ पाया। अनहोनी की आशंका पर उन्होंने तुरंत इसकी सूचना बैंक मैनेजर सुधीर रंजन और कैशियर मनीष नायक को दी। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित किया।
फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, अधिकारियों ने किया निरीक्षण
पुलिस अधिकारियों के द्वारा बताया गया कि यह चौकी प्रभारी संध्या जायसवाल अपनी समस्त चौकी टीम के साथ सक्रियता व रात्रि में लगातार गश्त होने के कारण सायरन सुनकर कर चोरी करने में हुए असफल सूचना मिलते ही मुर्दहा चौकी प्रभारी संध्या जायसवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और आलाधिकारियों को घटना से अवगत कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी वरुण जोन राजेश कुमार पाण्डेय और एसीपी सारनाथ विनय कुमार द्विवेदी ने घटनास्थल का मुआयना किया। इसके बाद मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने फिंगरप्रिंट व अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए।
*सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल*
जांच के दौरान बैंक परिसर के भीतर सीसीटीवी कैमरा न होना प्रबंधन की एक बहुत बड़ी लापरवाही के रूप में सामने आया है। बैंक जैसे वित्तीय संस्थान में सुरक्षा कैमरों का न होना सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े करता है। फिलहाल पुलिस आसपास के दुकानों और मुख्य मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर संदिग्धों की तलाश में जुटी है।