UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*लायंस क्लब वाराणसी तुलसी द्वारा 21वां इंस्टालेशन का आयोजन*

Updated on: 28 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*अध्यक्ष डॉ बीना सिंह , सचिव डॉ रूना मिश्रा, ट्रेज़रार डॉ शिप्रा श्रीवास्तव सहित अन्य सदस्यों का कराया गया शपथ ग्रहण*

वाराणसी :- रॉयल रेज़िडेंसी के क्लब हाउस में लायंस क्लब वाराणसी तुलसी का 21वां इंस्टालेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया मुख्य अतिथि लायन बलबीर सिंह बग्गा ( VDG1 ) की नोट स्पीकर लायन प्रकाश जी अग्रवाल तथा इंस्टालेशन अधिकारी लायन दीपक अग्रवाल और इंडक्शन ऑफिसर लायन नरेंद्र मेहता रहे कार्यक्रम का शुभारंभ ईश वंदना और ध्वज गीत से हुआ।नवगठित टीम अध्यक्ष लायन डॉ बीना सिंह, सचिव लायन डॉ रूना मिश्रा, ट्रेज़रार लायन डॉ शिप्रा श्रीवास्तव एवं अन्य सदस्यों का शपथ ग्रहण कराया गया | दो नये मेम्बर भी शपथ लिए लायन सुमन चौरासिया और पूजा सिंह मास्टर ऑफ़ सेरेमनी लायन डॉ. रूना मिश्रा तथा लायन डॉ मनीषा जायसवाल रहीं।धन्यवाद लायन वीना पांडेय ने दिया कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत से हुआ।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News