संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- आज दिनांक 16 अप्रैल 2024 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोलापुर वाराणसी में कायाकल्प योजना का फाइनल असेसमेंट वर्ष 2023- 24 का किया गया।एक्सटर्नल असेसमेंट हेतु टीम का निर्धारण क्वालिटी एश्योरेंस अनुभाग एसपीएमयू / एनएचएम लखनऊ के द्वारा डॉक्टर अर्पित श्रीवास्तव, डा. मोहम्मद मुस्ताक और डॉक्टर श्रेया सिंह की टीम बना कर किया गया।कायाकल्प के एक्सटर्नल असेसमेंट हेतु टीम ने अस्पताल के अंदर दी जाने वाली सभी प्रकार की सुविधाओं एवं साफ सफाई आदि का विधिवत निरीक्षण करते हुए उचित दिशा निर्देश दिया।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोलापुर का यह सातवां कायाकल्प एक्सटर्नल असेसमेंट था हर बार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोलापुर को जिले में प्रथम स्थान मिला है।इस साल अस्पताल में कई और नई सुविधाओं का विस्तार किया गया है जिसमें से अल्ट्रासाउंड और ईसीजी की सुविधा मुख्य रूप से हैं, अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोलापुर के पैथोलॉजी की सभी जांचों की रिपोर्ट मोबाइल पर ही एसएमएस के माध्यम से मरीजों को भेजी जा रही है जिसका फायदा मरीजों को मिल रहा है।जिसके कारण रिपोर्ट के लिए बार-बार अस्पताल का चक्कर नहीं लगाना पड़ रहा है।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोलापुर में हेल्थ एटीएम लग जाने से खून की कुछ बूंद सैंपल से ही 100 से अधिक प्रकार की जांच कुछ मिनट में ही कर दी जा रही हैं।हर्बल गार्डन के साथ ही अस्पताल में हाल ही में फाउंटेन गार्डन का निर्माण अधीक्षक डॉक्टर आर.बी. यादव के द्वारा करवाया गया है जो कि किसी भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नहीं है। इसका फायदा अस्पताल में आने वाले सभी मरीजों को मिल रहा है। अधीक्षक डॉक्टर आर.बी. यादव ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोलापुर में 24 * 7 प्रसव की सुविधा , मरीज को भरती कर इलाज की सुविधा, इमरजेंसी, ब्लड बैंक ,पैथोलॉजी , टेली-मेडिसिन, फार्मेसी, एक्स-रे, ऑपरेशन एवं वरिष्ठ चिकित्सकों के द्वारा ओपीडी की सुविधा प्रतिदिन दी जाती है।मुख्य चिकित्सा अधिकारी वाराणसी डॉक्टर संदीप चौधरी ने बताया कि हमारा उद्देश्य है कि हम बिना किसी भेदभाव के अस्पतालों में आए हुए सभी मरीजों को उच्च क्लास की स्वास्थ्य सुविधाये प्रदान करना, जिसके लिए हम सदैव कटिबद्ध हैं।कायाकल्प असेसमेंट के समय डा. तनवीर,फार्मासिस्ट जितेंद्र यादव ,डॉक्टर संतोष सिंह ,डॉक्टर आकांक्षा, एआरओ राजेश श्रीवास्तव, रमेश प्रसाद एलटी ,भानु प्रकाश फार्मासिस्ट ,अमिता कुमारी स्टाफ नर्स आदि मौजूद रहे।