संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त जोन-काशी के निर्देशन व सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर व थानाध्यक्ष महोदय के निर्देशन में उ0नि0 आदित्य सिंह फैंटम 39 के कर्मचारी गण हे0 का) कपूरचन्द व का० धीरेन्द्र पटेल व क्रामई टीम के का0 सूरज सिंह व का0 नीरज मौर्या के साथ देखभाल क्षेत्र, पेंडिग विवेचना व तलाश वांछित में मामूर थे कि जरिए मुखबीर खास सूचना पर मु0अ0सं0 0003/2024 धारा 8 (क) (ग)/21 (ख) एन डी पी एस एक्ट थाना चितईपुर कमि० वाराणसी से सम्बन्धित अभियुक्त काजू सोनकर पुत्र स्वा) पारस नाथ सोनकर नि0 एन 13/209-6ए ब्रिज इन्कलेव सुन्दरपुर थाना भेलूपुर वाराणसी उम्र 25 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तारी करने वाले टीम में डा0 अतुल अंजान त्रिपाठी एसीपी भेलूपुर,उ0नि0 आदित्य सिंह (आई सी/ओपी) सुन्दरपुर,हे0 का0 कपूरचन्द,का0 धीरेन्द्र पटेल फैंटम 39,का0 नीरज मौर्या,का0 सूरज सिंह क्राईम टीम थाना चितईपुर कमि० वाराणसी शामिल रहे।