UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

जीआरपी पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब संग एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Updated on: 07 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

अतुल राय 

वाराणसी। पुलिस उपाधीक्षक रेलवे वाराणसी कुंवर प्रभात सिंह के निर्देशन मे रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म व सर्कुलेटिंग एरिया में हो रही चोरी,लूट,उचक्का गिरी,अवैध शराब तस्करी आदि की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाया जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक जीआरपी कैंट हेमन्त सिंह के नेतृत्व में गठित पुरुष टीम द्वारा रविवार को चेकिंग अभियान चलाया गया। इस चेकिंग अभियान के दौरान काशी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर एक के अन्तिम छोर पर नाम पट्टिका के पास एक सन्दिग्ध व्यक्ति काले रंग का पिट्ठू बैग लिए बैठा था।जब पुलिस द्वारा बैग की तलाशी ली गयी तो उसके बैग से 63 पाउच अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया गया।जिसकी बाजारू कीमत 8,000/बताया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त का नाम राजन कुमार पुत्र दिलीप कुमार निवासी ग्राम बरहपुर थाना मोकामा जिला पटना बिहार बताया गया। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध भा0द0वि0 की धारा 60आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक जीआरपी कैंट हेमन्त सिंह,उ0नि0 जयकरन सरोज,हे0का0 बेदप्रकाश यादव ,हे0का0 विश्वजीत कुमार,का0 रामेश्वर राम शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News