संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी -- सनबीम स्कूल बरूणा के प्रांगण में मंगलवार को "फाइनेंशियल लिटरेसी थ्रू लिटरेचर" का भव्य शुभारंभ हुआ।इसका शुभारम्भ एजुकेशन महाराजा सवाई मानसिंह ट्रस्ट सिटी पैलेस जयपुर के निदेशक संदीप सेठी, महाबोधि इंटर कॉलेज सारनाथ के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्यडा. बेनी माधव, ऑल इंडिया रेडियो महमूरगंज की निदेशिका नीरजा माधव,बीएचयू हिंदी विभाग की प्रोफेसर डॉ चंद्रकला त्रिपाठी, विवेकानंद अभिनव शिक्षण संस्थान एवं अध्यक्ष प्रधानमंत्री नागरी प्रचारिणी सभा लोहटिया वाराणसी के निदेशक व्योमेश शुक्ला, काशी विश्वनाथ मंदिर के सीईओ विश्व भूषण मिश्रा, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ हिंदी विभाग के प्रोफेसर डॉ निरंजन सहाय, रिटायर्ड वरिष्ठ हिंदी प्रवक्ता कमलापति त्रिपाठी इंटर कॉलेज के सुधीर श्रीवास्तव, सनबीम शिक्षण समूह के अध्यक्ष डॉक्टर दीपक मधोक, उपाध्यक्ष भारती मधोक, निदेशिका अमृता बर्मन की गरिमामयी उपस्थिति में दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। तत्पश्चात सनबीम शिक्षण समूह के बोर्ड के सदस्यों द्वारा सभी अतिथियों का अंग वस्त्रम एवं पुस्तक देकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अभूतपूर्व कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न विद्यालयों की 25 टीमों ने हिस्सा लिया। इन टीमों के द्वारा मुंशी प्रेमचंद की विभिन्न कहानियों की प्रदर्शनी एवं मंच पर मनमोहन प्रस्तुतीकरण की गई। विद्यालयों के प्रत्येक टीम के प्रतिभागियों ने अपने-अपने मुख्य कार्यक्रमों की झलक प्रस्तुत की। जिसमें मुंशी प्रेमचंद की कहानी एवं उनके पात्र आकर्षण के मुख्य केंद्र रहे। टीमों के प्रतिभागियों के द्वारा अनूठे रचनात्मक कार्यों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। जिसने सभी दर्शकों एवं श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया।इस कार्यक्रम के दौरान सनबीम शिक्षण समूह के अध्यक्ष डॉ दीपक मधोक एवं उपाध्यक्ष भारतीय मधोक के द्वारा अध्यक्षीय संबोधन दिया गया। अंत में निदेशिका अमृता बर्मन द्वारा प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया गया एवं सनबीम स्कूल बरूणा की प्रधानाचार्य डॉक्टर अनुपमा मिश्रा ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों तथा सभी विद्यालयों के प्रति कृतज्ञता एवं धन्यवाद व्यापित किया।