संबंधड़ता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
वाराणसी।श्री मार्कंडेय महादेव जी दर्शन करने से मनोकामना पूर्ण फल की प्राप्ति होती है।मारकंडे महादेव जी मंदिर में मुख्य शिवलिंग सहित अन्य विग्रहों पर लाखो भक्तजनों ने मत्था टेका और दर्शन पूजन किया।विविध रूपों संग युवाओं की भीड़ ने भी मत्था टेका।वहीँ स्थानीय शिवभक्तों ग्रामीणों ने गंगा नदी में डुबकी लगाकर मन्दिर में शिवलिंग का दर्शन किया।कई संस्थाओं ने सेवा भाव से लगे रहे।शिवभक्तों ने आरती उतारी।मन्दिर के पुजारी बजरंगी गिरी के अनुसार लाखो से ऊपर शिवभक्तों ने इस वर्ष बाबा मार्कण्डेय महादेव जी का दर्शन पूजन किए।मेले में आधी रात से ही शिवभक्तों का रेला हर हर महादेव का उद्घोष करते हुए वाराणसी के कैथी क्षेत्र को गुंजायमान किया।ग्रामीण क्षेत्र के शिवमंदिरों में भी भक्तों ने जलाभिषेक कर पूजन दर्शन किया।मेले में एसीपी सारनाथ,चोलापुर प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार सिंह,चौबेपुर प्रभारी निरीक्षक विद्या शंकर शुक्ल व चौकी प्रभारी कैथी संजय राय मय पुलिस बल के साथ एलआईयू की टीम व थाना पर्यटक पुलिस सतर्कता व सुरक्षा में लगे रहे।