विवेक राय की खास रिपोर्ट
*मिर्जामुराद।* गौर गांव स्थित स्व.वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय परिसर में शनिवार को पर्यावरण को संतुलित व हरा-भरा बनाएं रखने हेतु पौधरोपण अभियान चलाया गया।आम, अमरूद, नीम समेत विभिन्न प्रकार के पौधे रोपे गए।पर्यावरण संरक्षण पर संगोष्ठी भी हुई।छात्राओं को पौधों के रक्षा का संकल्प दिलाया गया।
इस अवसर पर प्रबंधक व भाजपा नेता संजीव सिंह गौतम, योगेश सिंह, प्राचार्य डा.रिंकी सिंह, डा.आशुतोष उपाध्याय, डा.अंजना सिंह, फौजियाबानो, अमृता सिंह, मुकेश यादव, अनिता, डा.रीना गुप्ता, ऋषभ, वीरेंद्र विश्वकर्मा, गौरव, रामजी यादव समेत छात्राएं उपस्थित रही।