UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

सरस्वती विद्या मन्दिर में अंकपत्र वितरण हुआ सम्पन्न

Updated on: 22 July, 2026

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी 

जौनपुर शाहगंज नगर में स्थित प्रो० राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) सरस्वती विद्या मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आज सभी भैया बहनों को अंकपत्र वितरित किया गया |कार्यक्रम की शुरुवात मुख्य अतिथि पवन पाल जी क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा, विशिष्ट अतिथि वीरेन्द्र सिंह (बंटी)चेयरमैन प्रतिनिधि तथा पूर्व छात्र विद्या मन्दिर, विद्यालय के प्रबंधक ओम प्रकाश जायसवाल जी की उपस्थिति में सरस्वती वंदना से हुई और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये | कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले भैया बहनों को सम्मानित किया गया | कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले भैया बहन क्रमश: नर्सरी में आर्या यादव, विराट यादव, तान्वी जायसवाल, एल ०के०जी० में आद्विका सोनी,स्नेहा मोदनवाल, दिव्यांश यादव, यू०के०जी० में विनायक अग्रहरि, आकृति मौर्या,जान्सी यादव, प्रथम में साक्षी यादव, शिवांश यादव, चन्द्रबाबू, द्वितीय  में लक्ष्य अग्रहरि,अर्पिता प्रजापति, अंश अग्रहरि, तृतीय लें यशस्विनी, अर्शिका,अहान बिंद ,चतुर्थ में माधुरी यादव, म्यांशी यादव, आराध्या जायसवाल पंचम में अनुकृति मिश्रा,निष्ठा साहू,हर्ष सिंह, षष्ठ में अनन्या बिंद,आस्था अग्रहरि, जाह्नवी गुप्ता, सप्तम में समीक्षा सिंह,आयूष,आकृति मिश्रा तथा अष्टम में शाश्वत सिंह,चाहत सिंह, आंशी यादव  रहे | आदर्श अभिभावक के रूप में अमित कुमार सिंह जी को  तथा आदर्श आचार्य तेज बहादुर वर्मा जी को  अंगवस्त्र और श्री फल देकर सम्मानित किया गया  विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री ज्ञानेश प्रताप सिंह जी ने सभी आगंतुक मुख्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया और सभी भैया बहनों को उज्ज्वल भविष्य की कामना की|इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के आचार्य अरुण कुमार मिश्र, तेज बहादुर वर्मा, दीपक, अनूप पाण्डेय, विनोद शास्त्री एंव आचार्या बहन प्रतीका सिंह, श्वेता, प्रतिमा स्वाती आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई|

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News