UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

चोरी की 02 अदद दोपहिया वाहनों के साथ 02 नफर चोर थाना लंका पुलिस द्वारा गिरफ्तार

Updated on: 17 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

  थाना प्रभारी लंका के कुशल नेतृत्व में दिनांक 23.05.2024 को लंका पुलिस द्वारा जजेज गेस्ट हाउस के पास सामने घाट से 02 नफर अभियुक्त 1. सुमित सिंह पुत्र नरेन्द्र सिंह निवासी मझवार थाना कोतवाली जनपद चंदौली, 2. पियूष पाण्डेय पुत्र सतीश कुमार पाण्डेय निवासी ग्राम नेगुरा थाना कोतवाली जनपद चंदौली वर्तमान पता नेहा भवन सुदामापुर खोजवा थाना भेलूपुर वाराणसी को गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।  थाना लंका पुलिस टीम द्वारा गश्त, वाहन चेकिंग एवं तलाश वांछित के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर सामने घाट जजेज गेस्ट हाउस के पास सड़क से एक स्कूटी पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर पूछताछ की गयी। दौराने पूछताछ उपरोक्त ज्ञात हुआ कि उपरोक्त स्कूटी चोरी की है जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर पूर्व में अभियोग पंजीकृत है

 अभियुक्तगण के कब्जे से बरामद स्कूटी के बारे में पूछताछ पर बता रहे हैं कि साहब दो दिन पहले हम दोनो ने शाम के समय ट्रामा सेंटर में सुश्रुत हास्टल के पास से इस स्कूटी को चोरी किया था आज हम लोग ग्राहक की तलाश में निकले थे तथा इसी स्कूटी को बेचने के लिए हम दोनो आपस में बात चीत कर रहे थे कि पकड़े गये। कड़ाई से पूछताछ पर अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि एक अन्य मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेण्डर जिसे रविदास गेट के पास सेट्रल बैक आँफ इण्डिया के सामने से एक मोटर साइकिल चुराया था जिसको हम लोग मलहिया पुल के नीचे कबाड़ वाली गाडियो के बीच में छुपाकर रखे हैं। अभियुक्तगण की निशांदेही पर मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेण्डर UP 65 CE 8443 बरामद हुयी। 

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-पता-*1. सुमित सिंह पुत्र नरेन्द्र सिंह निवासी मझवार थाना कोतवाली जनपद चंदौली उम्र करीब 25 वर्ष ।2. पियूष पाण्डेय पुत्र सतीश कुमार पाण्डेय निवासी ग्राम नेगुरा थाना कोतवाली जनपद चंदौली वर्तमान पता नेहा भवन सुदामापुर खोजवा थाना भेलूपुर वाराणसी उम्र करीब 23 वर्ष ।

*विवरण बरामदगी*1. एक अदद स्कूटी संख्या BR 25 D 0210 चेचिस नम्बर MBLJF16ESGGH15175 सम्बन्धित मु0अ0स0 195/24 धारा 379 भा0द0वि0 थाना लंका, कमि0 वाराणसी। 2. एक अदद मोटरसाइकिल सुपर स्पेलेण्डर संख्या UP 65 CE 8443 सम्बन्धित मु0अ0स0 0187/24 धारा 379 भा0द0वि0 थाना लंका, कमि0 वाराणसी।  *गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान-* दिनांक गिरफ्तारी 23.05.2024 को जजेज गेस्ट हाउस के पास सामने घाट, थाना क्षेत्र लंका, कमि0 वाराणसी*पंजीकृत अभियोग का विवरण -*1. मु0अ0स0 195/24 धारा 379 भा0द0वि0 थाना लंका, कमि0 वाराणसी ।2. मु0अ0स0 0187/24 धारा 379 भा0द0वि0 थाना लंका, कमि0 वाराणसी।  *गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम*1. शिवाकान्त मिश्र, प्रभारी निरीक्षक, थाना लंका, कमिश्नरेट वाराणसी। 2. उ0नि0 अनुजमणि तिवारी, थाना लंका, कमिश्नरेट वाराणसी।3. उ0नि0 विवेक कुमार सिंह, थाना लंका, कमिश्नरेट वाराणसी।4. हे0का0 शिवजी राय, थाना लंका, कमिश्नरेट वाराणसी।5. हे0का0 विपिन विहारी ओझा, थाना लंका, कमिश्नरेट वाराणसी।6. हे0का0 प्रवीण यादव, थाना लंका, कमिश्नरेट वाराणसी।7. का0 मुकेश यादव, थाना लंका, कमिश्नरेट वाराणसी।8. का0 आदित्य कुमार तिवारी, थाना लंका, कमिश्नरेट वाराणसी। 9. का0 अमित कुमार शुक्ला, क्राईम टीम, थाना लंका, कमिश्नरेट वाराणसी।10. का0 सूरज कुमार, क्राईम टीम, थाना लंका, कमिश्नरेट वाराणसी। 11. का0 वीरेन्द्र कुमार यादव, क्राईम टीम, थाना लंका, कमिश्नरेट वाराणसी। साभार

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News