संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी --जनपद में चोरी, लूट, छिनैती, शराब तस्करी आदि की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज शुभम कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक सिगरा संजय कुमार मिश्रा की पुलिस टीम द्वारा घर में घुसकर चोरी करने वाले शातिर चोर पंगा पुत्र रज्जन निवासी कीडगंज मुहल्ला कृष्णानगर प्रयागराज अस्थायी पता नबाबगंज कानपुर नगर नबाबगंज सेन्ट्रल कानपुर लहरतारा पुल के नीचे गोल गुम्बद के पास से शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया।साथ ही गिरफ्तार चोर के कब्जे से चोरी किया गया सामान एक पारदर्शी डब्बे में एक पीले धातु का हार, सफेद छोटा पर्स (जिस पर शिखा ज्वेलर्स अंकित है), एक जोड़ी पीले धातु के कान के झुमके, एक सफेद मोती का टूटा हुआ माला, छ: 25 पैसे के सिक्के, 10 सफेद धातु के छोटे सिक्के, दो 5 के सिक्के, एक हल्के भूरे रंग का पर्स (जिसमें एक जोड़ी पीली धातु के टॉप्स), एक मंगलसूत्र, दो एक रुपए के बड़े पुराने सिक्के, सात 50 पैसे के सिक्के, उन्नीस 2 रुपए के सिक्के, एक 10 पैसे का सिक्का, एक गाढ़े भूरे सफेद रंग का पर्स में एक पीले धातु का ब्रेसलेट, एक सफेद धातु का ब्रेसलेट, एक पीले धातु का कान का टॉप्स, एक सफेद धातु का सिक्का (जिस पर कन्हैया लाल सर्राफ ज्वेलर्स अंकित है), एक सफेद धातु का सिक्का (जिस पर देवी देवता की आकृति बनी है), ग्यारह 1/ के सिक्के, 16 दो रुपए के सिक्के, पांच कागज में लपेटा हुआ एक सुपारी, एक सिक्का (जिस पर जार्ज सिक्स किंग एम्परर अंकित है), एक बाइक की चाबी, एक कार की चाबी, एक चाबी जिस पर 137 नंबर अंकित है, एक लाल चुन्नी, एक कागज जिसमें दो सुपारी एक काले धागे में बंधा हुआ, एक सफेद कागज जिसमें ताबीज है, दो सफेद धातु के छोटे लॉकेट, एक कागज पर श्याम नारायण केसरी परेड कोठी कैंट दीवान होटल के सामने भागीरथ होटल के बगल में अंकित है रखा हुआ है,एक सफेद धातु की लक्ष्मी जी की मूर्ति, एक धातु का सिंहासन, एक पारदर्शी पाएच में एक जोड़ी कंगन, एक पेपर में लपेटा हुआ जूतिया, एक धातु की कटोरी, एक एक्वा क्वार्ट्ज कंपनी की घड़ी, एक धातु का कड़ा, एक सफेद धातु की प्लेट, एक पारदर्शी प्लास्टिक पाउच जिसके अंदर एक पर्ची जिस पर सुनील कुमार केसरी अहरौरा लिखा हुआ है, एक जोड़ी सफेद धातु की पायल, एक सफेद धातु की बिछिया, एक सफेद धातु की बाली, एक सफेद डब्बा बिना ढक्कन का, एक पेपर में लपेटा हुआ पीले रंग का धागा, जिसमें तीन सफेद रंग की लॉकेट जुड़ी हुई है, एक सफेद धातु का टिफिन जिसमें सिंदूर रखा हुआ है, एक आयुर कंपनी का सफेद डब्बा जिसमें एक पेपर में लपेटा हुआ 1/ का सिक्का, दूसरे पेपर में लपेटा हुआ एक 5/ का सिक्का, व एक रुपए का सिक्का सन1947 का, तीसरे पेपर में दो 1/ रुपये के सिक्के,एक सफेद धातु के पत्ते के आकार की वस्तु,एक सफेद धातु की ताबीज बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक सिगरा संजय कुमार मिश्र ने बताया कि 23 अप्रैल को वादिनी द्वारा अज्ञात चोर द्वारा घर में ताला तोड़कर घुसकर चोरी कर लेने के संबंध में तहरीर दिया गया था जिसके आधार पर पुलिस टीम गठित की गई मुखबिर की सूचना और सर्विलांस के आधार पर तत्परता करते हुए सिगरा पुलिस ने अभियुक्त को शुक्रवार को लहरतारा पुल के नीचे गुंबद के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को भा0द0वि0 की धारा 331(3),305 (ए) बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सिगरा संजय कुमार मिश्र, उ0नि0 मो0 जावेद अशरफ, हे0का0 जीतेन्द्र कुमार सिंह,का0 मृत्युजंय सिंह,का0 अरविन्द कुमार आदि शामिल