संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के मादक पदार्थों की अवैध बिक्री, अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त त्रिभुवन सिंह पुत्र अमरनाथ सिंह निवासी परानापट्टी थाना चोलापुर जनपद वाराणसी को दिनांक- 19.10.2023 को समय करीब 21.30 बजे बजडापुर ताला मार्ग थाना चोलापुर जनपद वाराणसी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से कुल 01 किलो 200 ग्राम नाजायज गांजा बरामद हुआ। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चोलापुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-446 / 2023 धारा 8/20 एन०डी०पी०एस० एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।विवरण पृछताछ-अभियुक्त त्रिभुवन सिंह ने पूछताछ करने पर बताया कि मैं बहुत गरीब आदमी हूँ और इस गाजे की छोटी-बड़ी पुडिया बनाकर लोगो को 100/- और 200/- रू में बेंचता हूँ और इस कमाई से मैं अपना व अपने परिवार का जीवन यापन करता हूं। मैं आज ही इसे खरीदकर लेकर आ रहा था ताकि इसकी पुडीया बनाकर बेंच सकूँ।