UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

स्पेल 3.0 का कार्यक्रम युवाओं के बीच विकास में होगा सहायक

Updated on: 17 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी-- पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल के निर्देशानुसार अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध नम्रता श्रीवास्तव के नेतृत्व में कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस द्वारा शुक्रवार को स्पेल 3.0 (स्टूडेंट पुलिस एक्सपीरिएन्सियल लर्निंग) कार्यक्रम का शुभारंभ वाराणसी के विभिन्न थानों पर भव्य रूप से किया गया। इस स्पेल कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को पुलिसिंग के व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने, कानून व्यवस्था में योगदान की समझ विकसित करने तथा सामुदायिक सेवा की भावना को मजबूत करने के लिए डिजाइन करना है। इस स्पेल 3.0 कार्यक्रम के तहत अपराध की रोकथाम , ट्रैफिक प्रबंधन, साइबर सुरक्षा जागरूकता तथा आपदा प्रबंधन जैसे बहु आयामी क्षेत्र में प्रशिक्षण प्राप्त कराना,युवाओं को जिम्मेदार नागरिक के रूप में ढालना तथा पुलिस की भूमिका को निकट से समझाना, समाज में पुलिस की सकारात्मक छवि निर्माण प्रचारित करना, जनता और पुलिस के मध्य विश्वास की डोर मजबूत करना, युवाओं को पुलिस के दैनिक कार्यों अधिक वर्कलोड तथा चुनौतियों की वास्तविक समझ प्रदान करने हेतु जिला एनएसएस अधिकारी डॉ अभिषेक दत्त त्रिपाठी, उप निरीक्षक हिमांशु त्रिपाठी, मुख्य आरक्षक प्रांजल एवं अन्य टीमो के सदस्यों के अथक प्रयासों से थानो पर सफलता पूर्वक कार्यक्रम संचालित किया गया। पोर्टल पर कुल 155 छात्रों का शत प्रतिशत रजिस्ट्रेशन कराया गया। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय लखनऊ के पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार द्वारा स्पेल3.0 कार्यक्रम हेतु समीक्षा बैठक के दौरान बताया गया कि वाराणसी पुलिस ने 155 छात्रों का पोर्टल पर शत- प्रतिशत रजिस्ट्रेशन सुनिश्चत कर एक आदर्श उदाहरण प्रस्तुत किया है। यह कार्यक्रम युवा पीढ़ी के मन में पुलिस के प्रति नई सकारात्मक सोच विकसित करेगा।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News