UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

स्वस्थ प्रतिस्पर्धा समाज को उच्चतम शिखर पर पहुंचाती है।*

Updated on: 23 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*हरहुआ* । कैथौली स्थित मां शारदा महिला महाविद्यालय व मां शारदा इंग्लिश स्कूल के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को शारदा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 2025 के विजेताओं को मेडल व नगद देकर पुरस्कृत किया गया।

       सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त प्रगति वर्मा, द्वितीय स्थान प्राप्त तृप्ति कुमारी तथा तृतीय स्थान प्राप्त अमित कुमार को प्रशस्ति पत्र, मेडल, शील्ड व नगद पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले को सांत्वना पुरस्कार के तहत प्रशस्ति पत्र, मेडल शील्ड दिया गया। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षाविद विजेंद्र नारायण सिंह द्वारा मां शारदा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से किया गया । मुख्य अतिथि ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ प्रतिस्पर्धा समाज को उच्चतम शिखर पर पहुंचाती है तथा विद्यार्थी के प्रतिभा को परिष्कृत नए प्रतिमान स्थापित करती है।

 इस प्रतियोगिता में पिंडरा एवं बड़ागांव क्षेत्र के लगभग 400 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया l उक्त प्रतियोगिता गत 2 मार्च को विद्यालय परिसर में हुई थी।

स्वागत प्रधानाचार्य जटाशंकर सिंह, संचालन जेपी सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रबंधक श्रीमती राखी सिंह ने किया।

        इस अवसर पर आशीष सिंह मुरारी दुबे, गोपालजी , नीलिमा पाठक ,कुमारी नीलम, चंदा वर्मा ,श्रद्धा श्रीवास्तव, सुमन सिंह दिवाकर पांडेय, महिमा सिंह , कंचन विश्वकर्मा व राहुल पाण्डेय समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News