UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*नारी सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति-5.0 का शुभारंभ, रामपुर थाना से हुई विशेष शुरुआत

Updated on: 23 July, 2026

पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता आशुतोष मिश्रा*

 

रामपुर जौनपुर नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए समर्पित ‘मिशन शक्ति-5.0’ का शुभारंभ आज दिनांक 20 सितंबर, 2025 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के सभी 1,647 थानों में नवस्थापित मिशन शक्ति केंद्रों का उद्घाटन तथा मिशन शक्ति केंद्रों से संबंधित SOP पुस्तिकाओं का विमोचन भी किया गया।जौनपुर जिले के रामपुर थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं गिरेंद्र सिंह, थाना अध्यक्ष विनोद कुमार, राकेश उपाध्याय पप्पू हृदय नारायण शिवमंगल एकेडमी के प्रबंधक विजय शंकर पांडेय, विद्यालय के सभी बच्चे एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने अपने संदेश में कहा कि –

“नारी की सुरक्षा व सम्मान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। महिलाओं को स्वावलंबी बनाना और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाना ही मिशन शक्ति का मुख्य उद्देश्य है। समाज तभी सशक्त होगा जब हमारी बेटियाँ सुरक्षित और आत्मनिर्भर होंगी।”

कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति केंद्रों के उद्देश्य व लाभों की जानकारी दी गई तथा विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित होने वाले लोगों से संवाद भी स्थापित किया गया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News