संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी में नै शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ स्कूल, कॉलेजों में हो गया है। ऐसे में डिग्री कॉलेजों में भी नए सत्र में एडमिशन की शुरुआत हो चुकी है। उदय प्रताप कालेज में आज से एंट्रेंस एग्जाम शुरू हो रहे हैं। जो आगामी 12 जुलाई तक होंगे।इसके अलावा शहर के दूसरे बड़े डिग्री कालेज हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज में एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी डिग्री कालेज प्रशासन ने शुरू कर दी है।इन विषयों का होगा एंट्रेंस एग्जाम
प्राचार्य प्रोफेसर धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया- उदय प्रताप कालेज, भोजूबीर में बीए, बीएससी, बीकॉम और स्नातक के एमए, एमएससी, एमकॉम में प्रवेश परीक्षाएं आयोजित की हैं। 8 जुलाई को सुबह 8 बजे से 10 बजे तक बीए और शाम को शाम 3 बजे से 5 बजे तक एमएससी फिजिक्स और वनस्पति विज्ञान की परीक्षाएं आयोजित होंगी।