UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

-सामाजिक न्याय विरोधी है भाजपा--व्यासजी गोंड़

Updated on: 13 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- अर्दली बाजार स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बुधवार को पीडीए जन पंचायत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व्यास जी गोंड़ उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि व्यास जी गोंड़ ने भाजपा को सामाजिक न्याय का विरोधी बताते हुए कहा कि यह सरकार गरीबों, पिछड़ों, दलितों का विरोधी है। समाजवादी पार्टी समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कुराहट लाने को लेकर लगातार संघर्ष करती आ रही है, जबकि भाजपा चंद औद्योगिक घरानों के चेहरे पर मुस्कुराहट लाने में मशगूल है। उन्होंने कहा कि हमें इनकी साजिश से सचेत रहने की जरूरत है। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला महासचिव आनंद मौर्य ने एवं संचालन जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉक्टर उमाशंकर सिंह यादव, पूर्व विधायक उदय लाल मौर्य, महेंद्र सिंह यादव, उमेश प्रधान, भीष्म नारायण सिंह, पूजा यादव, राम सिंह यादव, डॉक्टर बंश लाल पटेल, लालू यादव, विनोद भास्कर गोंड़, मनोज यादव, अक्षय प्रधान, गोपाल यादव, लाल बाबू सोनकर, सुनील यादव एडवोकेट, दिलशाद अहमद, शीतल यादव पप्पू, धर्मेंद्र कनौजिया, अखिलेश यादव, शिव प्रसाद गौतम, दीपचंद गुप्ता, अश्विनी चौहान, अनूप नट, काली प्रसाद गोंड़, मंजू कनौजिया, संजय पहलवान, अमरजीत फौजी, सत्येंद्र यादव, नरेंद्र नथुनी, आलोक सौरव, राजेंद्र प्रसाद, सन्नी सोनकर, सियाराम यादव, महेंद्र बच्चन, कमलाकांत प्रजापति, रमापति राजभर, विनोद शुक्ला, संदीप यादव आदि लोगों ने विचार व्यक्त किये

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News