संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी :- श्री बाबा काशी विश्वनाथ सेवा समिति द्वारा श्री अमरनाथ की यात्रा के दौरान चंदनबाड़ी कश्मीर में एक विशाल भंडारे का आयोजन लगभग 25 वर्षों से सफलता पूर्वक चलता चला आ रहा है इस वर्ष श्री राम जी की कृपा से अयोध्या में भंडारे के लिए श्री राम जी का बुलावा आया है और ये हमारी संस्था का सौभाग्य है हम 25 फरवरी को अयोध्या श्री राम जी के धाम में भंडारे के आयोजन के लिए हम सभी सेवादार सिगरा - महमूरगंज रोड स्थित श्री बालाजी लॉन से हुए रवाना | अमरनाथ टीम के साथ हम वहाँ पंचवटी (अयोध्या) में भंडारा लगाएंगे आप लोगो को 25 की सुबह 8 बजे तक हमारी टीम को आशीर्वाद देने जरूर से आए और हमारी टीम का मनोबल बढ़ाए | भंडारे का सामान तीन ट्रको मे लोड होकर गया सेवादारो में दिलीप सिंह बंटी,विवेक श्रीवास्तव ,पीयूष गुप्ता, निकलेश लड्डू भाई,संतोष जायसवाल इसके अलावा 15 हलवाई 3 इलेक्ट्रीशियन 5 लेबर भी अयोध्या के लिए रवाना हुए |रहे अशोक तिवारी मेयर विधायक कैंट सौरभ श्रीवास्तव ने अयोध्या के लिए पूरी टीम को रवाना किया | संजीव सिंह "बिल्लू भैया", सोमनाथ मौर्य, शैलेश श्रीवास्तव , शांतिलाल जैन, सतनाम सिंह, धुन्ना सहित इत्यादि लोग उपस्थित रहे |