संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
चोलापुर- पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम, चोरी/लूट की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दानगंज बार्डर के पास से थाना चोलापुर के हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त स्वतन्त्र सिंह उर्फ ताड़क पुत्र मुरारी सिंह निवासी ग्राम तराँव थाना चोलापुर वाराणसी को दिनांक 07.05.2023 को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद नाजायज कट्टा 315 बोर व एक अदद कारतूस 303 बोर का बरामद हुआ। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चोलापुर पुलिस द्वारा मु0अ0स0-195/2023 धारा 3/7/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश त्रिपाठी,उ0नि0 रोहित तिवारी,हे0का0 अविनाश राणा,हे0का0 अखिलेश यादव,हे0का0 चन्द्रसेन सिंह,का0 ललित शर्मा,का0 अवधेश सिंह थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।