विनोद यति की खास रिपोर्ट
वाराणसी- आज पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मुथा अशोक जैन द्वारा थाना मिर्जामुराद व राजातालाब में आयोजित "समाधान दिवस" के अवसर पर जनता की समस्याओं को सुना गया। उक्त के दौरान अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन श्री सरवणन टी., नायब तहसीलदार राजातालाब एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।समाधान दिवस के अवसर पर जनता की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित व गुणवत्तापरक निस्तारण हेतु संबंधित को आवश्यक निर्देश दिये गए। राजस्व विभाग से सम्बन्धित समस्याओं के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया कि सम्बन्धित विभाग के अधिकारी / कर्मचारीगण के साथ समन्वय स्थापित करते हुए समस्या का त्वरित निस्तारण कराया जाये।