संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
वाराणसी।बृहस्पति वार देर शाम दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं /पदाधिकारी में अशंतोष की स्थिति देखी गई।वहीं प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी का असर देखने को मिला और लगभग दर्जन भर कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में विरोध प्रदर्शन किया।विरोध प्रदर्शन करने वालों में देवकांत वर्मा,अमर सिंह पटेल,बेचन कश्यप,अब्दुल रकीब,शारदा टंडन,मुकेश सिंह पल्लवी वर्मा,दिनेश यादव,राहुल द्विवेदी,वर्तिका बेनवंसी आदि लोग मौजूद रहे।